Homeउत्तर प्रदेशआगरा में छात्र की खुदकुशी, लाइसेंसी रिवाल्वर से मारी गोली

आगरा में छात्र की खुदकुशी, लाइसेंसी रिवाल्वर से मारी गोली

Report  ममता भारद्वाज

आगरा से एक दर्दनाक खबर सामने आई है, जहां एक छात्र ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिवार में हड़कंप मच गया।

आगरा के थाना खेरागढ़ क्षेत्र के सितौली गांव में 22 वर्षीय छात्र अनुज ने अपने ही घर के अंदर लाइसेंसी रिवाल्वर से सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिजन आनन-फानन में उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक अनुज बीएससी एग्रीकल्चर का छात्र बताया जा रहा है। फिलहाल आत्महत्या के पीछे की वजह साफ नहीं हो सकी है।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लाइसेंसी रिवाल्वर को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular