लखनऊ के विकास नगर स्थित टेढ़ी पुलिया क्षेत्र में हाल ही में हुए अग्निकांड के बाद अजय राय सोमवार को पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंचे। उन्होंने प्रभावित लोगों का हालचाल जाना और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना।
अजय राय ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि इस मुश्किल समय में कांग्रेस पार्टी पीड़ित परिवारों के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है। उन्होंने मौके पर जरूरतमंदों को राशन, कपड़े और अन्य जरूरी राहत सामग्री वितरित की। साथ ही, उन्होंने आश्वासन दिया कि पीड़ितों के पुनर्वास के लिए हर संभव मदद की जाएगी।
इस दौरान उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग की कि अग्निकांड से प्रभावित सभी परिवारों को जल्द से जल्द आर्थिक सहायता, आवास और बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं, ताकि वे सामान्य जीवन में लौट सकें।
इस मौके पर बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिनमें लुईस खुर्शीद, मुकेश सिंह चौहान, रूद्र दमन सिंह, अमित श्रीवास्तव त्यागी, डॉ शहजाद आलम और आसिफ रिज़वी रिंकू सहित अन्य पदाधिकारी और स्थानीय कार्यकर्ता शामिल रहे।
