Homeउत्तर प्रदेशमेधावी और शत-प्रतिशत उपस्थिति वाले विद्यार्थियों का सम्मान, अभिभावक संगोष्ठी में शिक्षा...

मेधावी और शत-प्रतिशत उपस्थिति वाले विद्यार्थियों का सम्मान, अभिभावक संगोष्ठी में शिक्षा पर चर्चा

रिपोर्ट: दीपक अवस्थी

औरैया। प्राथमिक विद्यालय मुद्दैना रुपशाह में बुधवार को मेधावी विद्यार्थियों एवं शत-प्रतिशत उपस्थिति दर्ज कराने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। इस दौरान अभिभावक संगोष्ठी का आयोजन भी हुआ, जिसमें बच्चों की शिक्षा, नियमित उपस्थिति और सर्वांगीण विकास पर विस्तार से चर्चा की गई।

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाध्यापिका स्नेहलता अवस्थी ने की। मुख्य अतिथि प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष दीपक दुबे एवं विशिष्ट अतिथि जिला उपाध्यक्ष ऋतुराज दुबे रहे।

मुख्य अतिथि दीपक दुबे ने विद्यार्थियों को प्रतिदिन समय से विद्यालय आने, नियमित अध्ययन करने और अनुशासन का पालन करने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि ऐसे सम्मान समारोह बच्चों का मनोबल बढ़ाने के साथ उन्हें बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करते हैं।

समारोह में कक्षा 1 से 5 तक शत-प्रतिशत उपस्थिति दर्ज कराने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। वहीं प्रधानाध्यापिका स्नेहलता अवस्थी ने विद्यालय के आर्थिक रूप से कमजोर छात्र निस्का और दिव्यांग छात्रा दिव्या को ड्रेस भेंट कर उनका उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम में नितिन दीक्षित, सीमा चौहान, सुरभि तिवारी सहित विद्यालय के शिक्षक, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular