Homeउत्तर प्रदेशसेवा संकल्प अभियान के तहत नेत्र परीक्षण शिविर, 285 लोगों की हुई...

सेवा संकल्प अभियान के तहत नेत्र परीक्षण शिविर, 285 लोगों की हुई जांच

रिपोर्ट – अभिषेक मिश्रा 

कानपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने पर चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत कानपुर में नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया।

वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व विधायक अजय कपूर के नेतृत्व में कैंब्रिज कॉन्वेंट स्कूल, तोतापुरवा, जूही परमपुरवा में आयोजित शिविर में करीब 285 लोगों की आंखों की जांच की गई। इस दौरान जरूरतमंद मरीजों को दवाइयां उपलब्ध कराने के साथ आंखों की देखभाल के लिए आवश्यक परामर्श भी दिया गया।

शिविर का शुभारंभ पूर्व विधायक अजय कपूर ने फीता काटकर किया। शिविर में नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. गौरव दुबे और उनकी टीम ने लोगों का परीक्षण किया। विशेषज्ञों ने मरीजों को आंखों से जुड़ी समस्याओं के प्रति जागरूक करते हुए समय पर जांच कराने और जरूरी सावधानियां बरतने की सलाह दी।

इस अवसर पर अजय कपूर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को सेवा, समर्पण और राष्ट्र प्रथम का मंत्र दिया है। उनका संदेश है कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचे। इसी भावना के अनुरूप सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत नेत्र परीक्षण शिविर आयोजित किया गया, जिससे लोगों को जांच और चिकित्सा परामर्श की सुविधा मिल सके।

उन्होंने कहा कि आंखें मानव जीवन का महत्वपूर्ण अंग हैं। नियमित और समय पर नेत्र परीक्षण कराने से कई समस्याओं की शुरुआती अवस्था में पहचान की जा सकती है। स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना और जरूरतमंद लोगों तक चिकित्सा सुविधाएं पहुंचाना सामूहिक जिम्मेदारी है। सेवा का वास्तविक उद्देश्य तभी पूरा होता है, जब जरूरतमंद लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आए।

कई कार्यकर्ता और गणमान्य लोग रहे मौजूद

शिविर में अंबुज शुक्ला, जगदीश तिवारी, महेश प्रसाद दीक्षित, अरविंद त्रिवेदी, शरद त्रिवेदी, दिलशाद हाशमी मुकरी, पप्पू वर्मा, पवन तिवारी, अशोक वर्मा, गौरव शुक्ला, संदीप सचान, राजीव सिंह, महेंद्र शर्मा, रजत पांडे, मोहित द्विवेदी, पार्षद अमित जायसवाल, मुकेश रामचंदानी,

राजू यादव, जितेंद्र मिश्रा, छोटे तिवारी, अशोक मिश्रा भूटानी, वीरेंद्र दुबे, गोरेलाल, वीरेंद्र वर्मा, अंकित पाल, सीटू चंदेल, राजू तिवारी, शिवप्रसाद लोधी, दिनेश पांडे, संकल्प शुक्ला, सौरभ कनौजिया, शुभम राठौर, तेजस शुक्ला और राम बाबू सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular