Homeउत्तर प्रदेशकानपुर में दिल दहला देने वाली वारदात: पिता ने जुड़वा बेटियों की...

कानपुर में दिल दहला देने वाली वारदात: पिता ने जुड़वा बेटियों की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Kanpur के नौबस्ता इलाके स्थित त्रिमूर्ति अपार्टमेंट में रविवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां 11 साल की जुड़वा बहनों की हत्या के आरोप में उनके पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

मामले के बाद मां का रो-रोकर बुरा हाल है। उसने पति पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वह शराब के नशे में अक्सर मारपीट करता था और उसके चरित्र पर शक करता था। पीड़िता के मुताबिक, आरोपी ने घर में एक अलग कमरा बना रखा था, जहां पत्नी का जाना भी मना था और दोनों बेटियों को भी वह वहीं अपने पास रखता था।

 खुद पुलिस को दी सूचना

जानकारी के अनुसार, घटना के बाद सुबह करीब 4:30 बजे आरोपी पिता ने खुद पुलिस को फोन कर वारदात की सूचना दी। इससे पहले रात करीब 1:30 बजे एक बच्ची की हलचल सीसीटीवी में देखी गई थी।

 पुलिस जांच में जुटी

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों बच्चियों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। पुलिस आरोपी पिता से पूछताछ कर रही है और हत्या के कारणों की जांच की जा रही है।

यह घटना पूरे इलाके में सनसनी का कारण बनी हुई है और स्थानीय लोगों में आक्रोश और दहशत का माहौल है।

RELATED ARTICLES

Most Popular