Homeउत्तर प्रदेशशादी के नाम पर ठगी: एयरपोर्ट अधिकारी बनकर जालसाज ने महिला से...

शादी के नाम पर ठगी: एयरपोर्ट अधिकारी बनकर जालसाज ने महिला से ऐंठे ₹2.77 लाख

राजधानी लखनऊ में ऑनलाइन ठगी के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। ताजा मामला गोमतीनगर क्षेत्र का है, जहां एक सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी को शादी का झांसा देकर लाखों रुपये ठग लिए गए।

उत्तराखंड के बागेश्वर की रहने वाली पीड़िता गोमतीनगर में रहकर आयुष्मान आरोग्य मंदिर में कार्यरत हैं। उन्होंने विवाह के लिए “जीवन साथी” वेबसाइट पर प्रोफाइल बनाई थी। 20 दिसंबर को उन्हें एक कॉल आया, जिसमें कॉलर ने अपना नाम सिद्धार्थ अग्रवाल बताते हुए खुद को एयरपोर्ट अथॉरिटी लखनऊ में ग्राउंड ड्यूटी ऑफिसर बताया।

बातचीत के दौरान आरोपी ने शादी का प्रस्ताव रखा, जिसे पीड़िता ने स्वीकार कर लिया। इसके बाद 22 दिसंबर 2025 से 13 मार्च 2026 के बीच आरोपी ने अलग-अलग बहानों से 52 बार में कुल ₹2,77,430 रुपये ट्रांसफर करा लिए। शक होने पर जांच करने पर ठगी का खुलासा हुआ। पीड़िता ने गोमतीनगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।

दो और साइबर ठगी के मामले सामने आए

➡ काकोरी के काजीखेड़ा निवासी 20 वर्षीय कंचन के बैंक ऑफ इंडिया और बैंक ऑफ बड़ौदा खातों से 14 अप्रैल को चार बार में ₹1,49,696 रुपये निकाल लिए गए। मैसेज मिलने पर पीड़िता के होश उड़ गए। बैंक में शिकायत के बाद काकोरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

➡ कैंट क्षेत्र के नीलमथा शारदानगर निवासी कैलाश गुरुंग फेसबुक पर गाड़ी के सामान के विज्ञापन के झांसे में आ गए। जालसाज ने उनसे कई बार में ₹73,100 रुपये ट्रांसफर करा लिए। सामान की डिलीवरी न होने पर ठगी का पता चला। पीड़ित ने कैंट कोतवाली में मामला दर्ज कराया है।

पुलिस ने तीनों मामलों में जांच शुरू कर दी है और लोगों से ऑनलाइन लेनदेन व अनजान लोगों पर भरोसा करने से बचने की अपील की है।

RELATED ARTICLES

Most Popular