रिपोर्ट – अचल प्रताप सिंह, बरेली
बरेली के कैंट थाना क्षेत्र के कांधरपुर गांव में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां शादी के महज दो महीने बाद ही एक नवविवाहिता की हत्या कर दी गई। मृतका की पहचान बरखा के रूप में हुई है, जिसकी हाल ही में सत्यम नामक युवक से शादी हुई थी।बरेली में नवविवाहिता की हत्या, शादी के 2 महीने बाद ही गला दबाकर उतारा मौत के घाट
जानकारी के अनुसार, युवती की गला दबाकर हत्या की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी गला दबाने से मौत की पुष्टि हुई है। घटना के बाद से आरोपी पति सत्यम फरार बताया जा रहा है, जिसकी तलाश में पुलिस जुट गई है।
परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद से ही बरखा को प्रताड़ित किया जा रहा था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
