Homeउत्तर प्रदेशलखनऊ में दिनदहाड़े कार पर पथराव, युवक को उठाने की कोशिश का...

लखनऊ में दिनदहाड़े कार पर पथराव, युवक को उठाने की कोशिश का आरोप; जान से मारने की धमकी

लखनऊ के विभूतिखंड थाना क्षेत्र में एक युवक ने गंभीर आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है कि कुछ लोगों ने उसकी कार को घेरकर पथराव किया, जबरन उसे साथ ले जाने का प्रयास किया और विरोध करने पर जान से मारने तथा शव गायब करने की धमकी दी।

बाराबंकी निवासी राजा धनपत राय के अनुसार, वह लोहिया अस्पताल से घर लौट रहे थे, तभी स्कॉर्पियो और थार सवार कुछ लोगों ने देहाती मीट रेस्टोरेंट के पास उनका पीछा कर घेर लिया।

कार सवार युवक को बाहर उतरने की धमकी दी गई।

पीड़ित का आरोप है कि हमलावरों ने उसकी कार पर ईंट-पत्थरों से हमला कर वाहन क्षतिग्रस्त कर दिया और गेट खोलकर उसे खींचने की कोशिश की। किसी तरह वह कार भगाकर मौके से निकलने में सफल रहा।

उन्होंने यह भी दावा किया है कि आरोपी अवैध हथियारों से लैस थे और घटना के वीडियो सबूत उनके पास मौजूद हैं। पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है, जबकि पुलिस मामले की जांच कर रही है

कार में सवार एक युवक ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया।

RELATED ARTICLES

Most Popular