Homeउत्तर प्रदेशस्वाइन फ्लू पर CM योगी अलर्ट, अस्पतालों को तैयार रहने के निर्देश

स्वाइन फ्लू पर CM योगी अलर्ट, अस्पतालों को तैयार रहने के निर्देश

न्यूज डेस्क लखनऊ 

लखनऊ। स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। सीएम योगी ने स्वास्थ्य विभाग को स्वाइन फ्लू की स्थिति पर लगातार निगरानी रखने और प्रभावी मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने को कहा है।

मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारियों और संबंधित अधिकारियों को भी सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि स्वाइन फ्लू को लेकर किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो और स्थिति पर लगातार नजर रखी जाए।

सीएम योगी ने अस्पतालों में पर्याप्त तैयारियां सुनिश्चित करने के साथ जरूरी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए हैं, ताकि जरूरत पड़ने पर मरीजों को तत्काल उपचार उपलब्ध कराया जा सके।

 जनता से समय पर जांच कराने की अपील

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता से अपील की है कि स्वाइन फ्लू के लक्षणों को नजरअंदाज न करें। लक्षण दिखाई देने पर समय रहते जांच कराएं और चिकित्सकीय सलाह लें।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि स्वाइन फ्लू की स्थिति की प्रभावी निगरानी करते हुए आवश्यक कदम उठाए जाएं। स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन को आपसी समन्वय के साथ काम करने को कहा गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular