Homeक्राइमटीसीएस नासिक BPO केस: यौन उत्पीड़न जांच तेज, HR मैनेजर पर शक...

टीसीएस नासिक BPO केस: यौन उत्पीड़न जांच तेज, HR मैनेजर पर शक गहरा, कई FIR दर्ज

नासिक। Tata Consultancy Services (TCS) की नासिक BPO यूनिट में सामने आए यौन उत्पीड़न मामले में जांच तेज हो गई है। इस केस में कंपनी की HR मैनेजर निदा खान का नाम मुख्य आरोपी के रूप में उभर रहा है और वह फिलहाल फरार बताई जा रही हैं।

पुलिस के अनुसार, मामले में गिरफ्तार दो आरोपियों—रजाक मेमन और शफीक शेख—को अदालत में पेश किया गया है। दोनों का संबंध एक अन्य मामले से भी बताया जा रहा है, जिसकी जांच अलग से चल रही है।

जांच में सामने आया है कि महिला कर्मचारियों ने HR मैनेजर निदा खान पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िताओं का कहना है कि उन्होंने कई बार कार्यस्थल पर हो रहे यौन उत्पीड़न और दुर्व्यवहार की शिकायत की, लेकिन HR स्तर पर उनकी बातों को नजरअंदाज किया गया। आरोप है कि शिकायतों पर कार्रवाई करने के बजाय उन्हें औपचारिक शिकायत दर्ज कराने से हतोत्साहित किया गया।

पुलिस ने बताया कि इस मामले में मुंबई नाका और देवलाली कैंप थानों में कई FIR दर्ज की गई हैं, जिनमें निदा खान का नाम आरोपी के रूप में शामिल है। उनकी भूमिका की गहन जांच जारी है और पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।

गौरतलब है कि निदा खान कंपनी की उस आंतरिक समिति (Internal Committee) का भी हिस्सा थीं, जो कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए बनाई जाती है। POSH Act के तहत इस समिति के लिए शिकायतों को दर्ज करना और निष्पक्ष कार्रवाई करना कानूनी रूप से अनिवार्य है।

फिलहाल, इस पूरे मामले ने कॉर्पोरेट कार्यस्थलों में सुरक्षा व्यवस्था और शिकायत निवारण तंत्र पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular