Homeउत्तर प्रदेशलखनऊ में ट्रेन हादसा हुआ नाकाम, लोको पायलट की सूझबूझ से टला

लखनऊ में ट्रेन हादसा हुआ नाकाम, लोको पायलट की सूझबूझ से टला

राजधानी लखनऊ में एक बार फिर से ट्रेन को डिरेल करने की कोशिश की गई, जिसके बाद हड़ंकप मच गया है. बताया जा रहा है कि यहां रेलवे ट्रैक के ऊपर लकड़ी का बड़ा के गट्ठे को रखा गया था लेकिन, लोको पायलट की सूझबूझ से कोई बड़ा हादसा होने से बच गया. उसने समय रहते इसकी सूचना दी जिसके बाद वहां ट्रेन की आवाजाही को रोक दिया गया.

ये घटना लखनऊ के मलीहाबाद थाना क्षेत्र की बताई जा रही है जहां ट्रेन को डिरेल करने के लिए रेलवे ट्रैक पर लड़की का गट्ठा रखा रखा गया था. ये लकड़ी उस वक्त डाली गई थी जब इस ट्रैक से गाड़ी संख्या 14236 बरेली वाराणसी गुजरनी थी. लेकिन, समय रहते लोको पायलट की नज़र उस पर पड़ गई और पायलट की सूझबूझ से कोई बड़ा हादसा होने से टल गया. लोकों पायलट ने लड़की देखते ही इमरजेंसी ब्रेक लगाया जिसके बाद लकड़ियां ट्रेन के इंजन में फंस गईं.

लोको पायलट ने तत्काल इसकी सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दी जिसके बाद मौक़े पर पहुंची आरपीएफ और पुलिस की टीम ने ट्रैक से लड़कियों को हटाया. इसके चलते ट्रेन को चलने में कुछ देरी भी हो गई. बताया जा रहा है कि लकड़ियों के साथ ट्रैक पर कुछ पत्थर भी रखे गए थे. पुलिस ने इस मामले में रेलवे एक्ट 1989 में 151 व 153 में एफआईआर दर्ज कर ली है मामले की जांच की जा रही है.

 

RELATED ARTICLES

Most Popular