Homeउत्तर प्रदेशकोर्ट के आदेश पर कुशीनगर में हटाया गया अतिक्रमण, ग्रामीणों के विरोध...

कोर्ट के आदेश पर कुशीनगर में हटाया गया अतिक्रमण, ग्रामीणों के विरोध के बीच पुलिस-प्रशासन ने संभाला मोर्चा

कुशीनगर: जिले के विशुनपुरा थाना क्षेत्र के बतरौली धुरखड़वा गांव में न्यायालय के आदेश के अनुपालन में प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की।

तहसीलदार तमकुहीराज की कोर्ट से बेदखली का आदेश जारी होने के बाद राजस्व विभाग की टीम भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची।

कार्रवाई शुरू होते ही मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने विरोध जताना शुरू कर दिया। इस दौरान पुलिस और ग्रामीणों के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। स्थिति तनावपूर्ण होने पर पुलिस ने मोर्चा संभालते हुए कानून-व्यवस्था बनाए रखी।

मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए थे, लेकिन पुलिस की मौजूदगी में प्रशासन ने न्यायालय के आदेश का पालन करते हुए अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई जारी रखी। प्रशासन ने पूरे अभियान को सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular