Homeउत्तर प्रदेशलखनऊ एयरपोर्ट पर यात्री के बैग से अवैध तमंचा बरामद, आरोपी गिरफ्तार

लखनऊ एयरपोर्ट पर यात्री के बैग से अवैध तमंचा बरामद, आरोपी गिरफ्तार

चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर सुरक्षा जांच के दौरान एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। दुबई जाने वाले एक यात्री के बैग से अवैध देशी तमंचा बरामद होने के बाद सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया।

पुलिस के अनुसार, आरोपी महेश कुमार चौहान (22 वर्ष), निवासी ग्राम चांदपुर लखपतराय, थाना मनकापुर, जिला गोंडा, सुबह करीब 4 बजे अपनी फ्लाइट पकड़ने के लिए एयरपोर्ट पहुंचा था। बैग की स्क्रीनिंग के दौरान उसके सामान में 12 बोर का अवैध तमंचा मिला। पूछताछ में वह इसके संबंध में कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका।

इस मामले में सरोजनीनगर थाने की पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ मुकदमा संख्या 154/2026 के तहत आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 में केस दर्ज किया गया है। बाद में आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में आरोपी का कोई आपराधिक इतिहास सामने नहीं आया है, लेकिन उसके मूल जनपद और अन्य थाना क्षेत्रों से विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है।

पूरी कार्रवाई सरोजनीनगर पुलिस टीम द्वारा की गई। पुलिस ने बताया कि एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह सतर्क है और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular