Homeखेल कूदअरशद नदीम के गोल्ड जीतने पर नीरज चोपड़ा की मां बोलीं- वो...

अरशद नदीम के गोल्ड जीतने पर नीरज चोपड़ा की मां बोलीं- वो भी हमारा ही लड़का है

जैवलिन थ्रो में नीरज चोपड़ा ने पेरिस ओलंपिक में रजत पदक अपने नाम कर लिया है. यह ओलंपिक में नीरज चोपड़ा का दूसरा पदक है. इससे पहले उन्होंने टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीता था.

89.45 मीटर के स्कोर के साथ नीरज चोपड़ा ने सिल्वर मेडल जीता. जबकि 92.97 मीटर स्कोर के साथ अरशद नदीम गोल्ड मेडल जीतने में कामयाब रहे.

नीरज चोपड़ा का पहला राउंड अच्छा नहीं गया और वो फ़ाउल हुए. पहले राउंड में पाकिस्तान के अरशद नदीम का भी फ़ाउल हुआ.

नीरज चोपड़ा के रजत पदक जीतने पर उनकी मां ने कहा, “हम बहुत खुश हैं. हमारे लिए तो सिल्वर भी गोल्ड के ही बराबर है.”

अरशद नदीम को लेकर नीरज चोपड़ा की मां ने कहा- “गोल्ड जीतने वाला भी हमारा ही लड़का है. मेहनत करता है.”

RELATED ARTICLES

Most Popular