Homeखेल कूदअरशद नदीम और विनेश फोगाट पर बीबीसी से क्या बोले नीरज चोपड़ा...

अरशद नदीम और विनेश फोगाट पर बीबीसी से क्या बोले नीरज चोपड़ा के पिता?

पेरिस ओलंपिक में 89.45 मीटर के स्कोर के साथ नीरज चोपड़ा ने सिल्वर मेडल अपने नाम कर लिया है. इससे पहले उन्होंने टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीता था.

नीरज चोपड़ा के सिल्वर मेडल जीतने पर उनके पिता सतीश चोपड़ा ने कहा है कि वहां पर मौजूद सभी 12 खिलाड़ियों की गोल्ड के लिए ही फाइट थी. लेकिन हम सिल्वर जीत पाए यह हमारे लिए बड़े सौभाग्य की बात है.

उन्होंने कहा, “इस बार गोल्ड मेडल पाकिस्तान के अरशद नदीम ने जीता. उसने काफी मेहनत की है जो इतना स्कोर तय किया कि कोई खिलाड़ी उसको पार नहीं कर पाया.”

नीरज के पिता ने कहा, “हमें खुशी है कि हम सिल्वर जीत पाए और संतुष्ट भी हैं कि जितना हमारा प्रदर्शन था उतना हमें मिला.”

उन्होंने कहा- सभी खिलाड़ी स्टेडियम में दोस्त होते हैं. फाइट अपने आप से होती है. हमें अपना बेहतर करना होता है. लड़ाई अपने आप से होती है.

सतीश चोपड़ा ने कहा- वहां मौजूद चार से पांच खिलाड़ी 90 प्लस फेंकने वाले थे लेकिन हम लकी हैं कि सिल्वर जीत पाए हैं.

विनेश फोगाट को लेकर नीरज चोपड़ा के पिता ने कहा कि जो मायूसी उस बच्ची के साथ हुई, उसे कोई भर नहीं सकता.

उन्होंने कहा- जो एक बात चली है कि फेडरेशन ने बात रखी है कि विनेश को सिल्वर मेडल मिलेगा अगर विनेश को सिल्वर मिलता है तो यह और खुशी की बात है कि हमारे मेडल टैली में बढ़ोतरी होगी.

RELATED ARTICLES

Most Popular