आज के समय में रिलेशनशिप्स में “रेड फ्लैग्स” और “ग्रीन फ्लैग्स” की चर्चा काफी बढ़ गई है। लोग अब यह समझने लगे हैं कि केवल “आई लव यू” कहना किसी रिश्ते को मजबूत नहीं बनाता, बल्कि उसके पीछे भरोसा, सम्मान और समझदारी होना जरूरी है।
विशेषज्ञों के अनुसार, मजबूत और लंबे समय तक चलने वाले रिश्तों में भावनात्मक सपोर्ट और आपसी समझ सबसे अहम भूमिका निभाते हैं। हर रिश्ता परफेक्ट नहीं होता, लेकिन यह जरूरी है कि दोनों पार्टनर मुश्किल हालात को कैसे संभालते हैं।
काउंसलिंग साइकोलॉजिस्ट के मुताबिक, हेल्दी रिलेशनशिप की पहचान कुछ खास “ग्रीन फ्लैग्स” से की जा सकती है—
- अगर पार्टनर अपनी गलती स्वीकार करता है और सच्चे मन से माफी मांगता है
- अगर झगड़े को बहस नहीं बल्कि समाधान के तौर पर देखा जाता है
- अगर व्यवहार स्थिर, भरोसेमंद और जिम्मेदार हो
- अगर वह आपकी भावनाओं को समझता है और सही तरीके से प्रतिक्रिया देता है
- अगर फीडबैक को स्वीकार कर खुद को सुधारने की कोशिश करता है
- और अगर आप बिना डर अपनी भावनाएं साझा कर सकते हैं
विशेषज्ञ मानते हैं कि ऐसा रिश्ता जिसमें दोनों लोग एक-दूसरे को जज करने के बजाय समझने की कोशिश करते हैं, वही लंबे समय तक स्वस्थ और मजबूत बना रहता है।ग्रीन फ्लैग्स vs रेड फ्लैग्स: हेल्दी रिलेशनशिप की असली पहचान
