Homeलाइफ़स्टाइलजानें बर्गर के इतिहास के बारे में, ये हैं 5 लाजवाब बर्गर...

जानें बर्गर के इतिहास के बारे में, ये हैं 5 लाजवाब बर्गर जरूर ट्राई करने चाहिए

बर्गर, जो आजकल हर किसी की पसंदीदा फास्ट फूड डिश बन चुका है, का इतिहास काफी दिलचस्प और रोचक है. चाहे बच्चों का मनपसंद हो या बड़ों का, बर्गर ने हर उम्र के लोगों के दिलों में अपनी खास जगह बना ली है. आज इंटरनेशनल बर्गर डे के मौके पर हम आपको बर्गर के इतिहास के बारे में जानेंगे और साथ ही ऐसे 5 लाजवाब बर्गर के बारे में बताएं जिन्हें आपको जरूर ट्राई करना चाहिए.

बर्गर का इतिहास
बर्गर की शुरुआत का इतिहास अमेरिका से जुड़ा है, लेकिन इसकी जड़ें जर्मनी के हैम्बर्ग शहर में हैं. 19वीं सदी में, जर्मनी के हैम्बर्ग शहर से कई प्रवासी अमेरिका पहुंचे. वे अपने साथ हैम्बर्गर स्टेक की रेसिपी भी लाए, जो कच्चे मांस के मिश्रण से बनाई जाती थी. यह स्टेक अमेरिका में काफी लोकप्रिय हो गई और इसे ब्रेड के दो स्लाइस के बीच रखकर सर्व किया जाने लगा.

धीरे-धीरे इस डिश का नाम ‘हैम्बर्गर’ से ‘बर्गर’ हो गया. 20वीं सदी की शुरुआत में, बर्गर की लोकप्रियता तेजी से बढ़ी. 1921 में, व्हाइट कैसल नाम की कंपनी ने सबसे पहले बर्गर की चेन शुरू की, जिससे बर्गर आम लोगों तक आसानी से पहुंचने लगा. इसके बाद मैकडॉनल्ड्स, बर्गर किंग जैसी बड़ी चेन ने बर्गर को ग्लोबल फास्ट फूड का दर्जा दिलाया. आज बर्गर दुनियाभर में एक पसंदीदा फास्ट फूड बन चुका है, जिसे हर कोई पसंद करता है.

इंडिया में सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले 5 लाजवाब बर्गर

  • अलू टिक्की बर्गर: यह बर्गर भारतीय स्वाद का बेहतरीन उदाहरण है. इसमें क्रिस्पी अलू टिक्की, ताज़ी सब्जियां और मसालेदार सॉस का मेल होता है. यह बर्गर मैकडॉनल्ड्स और अन्य लोकल आउटलेट्स पर बेहद पसंद किया जाता है.
  • पनीर टिक्का बर्गर: शाकाहारी लोगों के लिए यह बर्गर एक शानदार ऑप्शन है. पनीर टिक्का को मसालों में मेरिनेट करके ग्रिल किया जाता है और फिर इसे बर्गर बन में रखा जाता है. इसका अनोखा स्वाद इसे खास बनाता है.
  • चिकन महाराजा मैक: यह बर्गर मैकडॉनल्ड्स का एक लोकप्रिय ऑप्शन है. इसमें डबल चिकन पैटी, ताजी सब्जियां, और चीज की लेयर होती है. इसका रिच और जूसी फ्लेवर इसे इंडिया में बेहद पसंद किया जाता है.
  • वेज व्हॉपर: बर्गर किंग का यह वेजिटेरियन बर्गर भी भारतीयों के बीच काफी लोकप्रिय है. इसमें ग्रिल्ड वेज पैटी, ताजी सब्जियां और क्रीमी सॉस का मिश्रण होता है, जो इसे खास बनाता है.
  • चिकन क्रिस्पी बर्गर: केएफसी का यह बर्गर भी इंडिया में बहुत पसंद किया जाता है. इसमें क्रिस्पी फ्राइड चिकन, ताज़ी सब्जियां और मेयो का बेहतरीन मिश्रण होता है, जो इसे लाजवाब बनाता है.
RELATED ARTICLES

Most Popular