महाराष्ट्र सदन के डिप्टी स्पीकर नरहरि सीताराम झिरवाल ने मंत्रालय की इमारत की तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी.हालांकि वह बिल्डिंग निर्माण के लिए लगाए गए जाल पर गिरे और सुरक्षित हैं.
झिरवाल ने धनगर समुदाय के अनुसूचित जाति के आरक्षण की मांग के खिलाफ चल रहे विरोध प्रदर्शन के बीच यह कदम उठाया है.
नरहरि सीताराम झिरवाल एनसीपी अजित पवार गुट के विधायक हैं और महाराष्ट्र के डिप्टी स्पीकर हैं.महाराष्ट्र में धनगर समाज के लोगों को अनुसूचित जाति वर्ग में शामिल करने की बात चल रही है, जिसका विरोध किया जा रहा है.
