Homeदेश विदेशलेबनान पर रात भर किए गए हवाई हमलों पर इसराइल के विदेश...

लेबनान पर रात भर किए गए हवाई हमलों पर इसराइल के विदेश मंत्री ने क्या कहा

इसराइली विदेश मंत्री इसराइल काट्ज़ ने कहा है कि लेबनान पर रात भर बड़े पैमाने पर हमले किए गए हैं. इसराइल के विदेश मंत्री ने कहा कि इन हमलों में हिज़्बुल्लाह के वित्तीय ठिकानों को निशाना बनाया गया था.

सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म‘एक्स’ पर एक पोस्ट करते हुए इसराइल काट्ज़ ने लिखा, ” बीती रात बेरूत और पूरे लेबनान में हिज़्बुल्लाह के वित्तीय ढांचे को निशाना बनाकर बड़े पैमाने पर इसराइल ने हमला किया. बेरूत के आसमान में भीषण आग देखी गई है.”

इसराइल के विदेश मंत्री ने लिखा है कि बेरूत में 15 इमारतों को निशाना बनाया गया है और इससे पहले लोगों को ये जगहें खाली करने की चेतावनी दे दी गई थी.

इसराइल काट्ज़ ने लिखा है, हिज़्बुल्लाह ने उत्तरी इसराइल पर अपने रॉकेट से किए गए हमलों के लिए भारी कीमत चुकाई है और आगे भी चुकाता रहेगा. हम ईरान के समर्थन वाले इस गुट पर तब तक हमले करते रहेंगे जब तक कि वह ख़त्म नहीं हो जाता.

RELATED ARTICLES

Most Popular