Homeक्राइमकोलकाता रेप केस: टीएमसी ने बताया कि ममता बनर्जी रैली क्यों निकाल...

कोलकाता रेप केस: टीएमसी ने बताया कि ममता बनर्जी रैली क्यों निकाल रही हैं

ममता बनर्जी ने आरजी कर अस्पताल की ट्रेनी डॉक्टर की रेप के बाद हत्या मामले में एक रैली निकालने का एलान किया है.

अब टीएमसी नेता डेरेक ओ ब्रायन ने उनके इस फ़ैसले के पीछे की वजह बताई है.

एक एक्स पोस्ट में उन्होंने लिखा, “कोलकाता में हुई एक युवती की हत्या और बलात्कार से ज़्यादा क्रूर और जघन्य अपराध की कल्पना करना मुश्किल है. लोगों का गुस्सा पूरी तरह से समझ में आता है. उनके परिवार के साथ संवेदना और प्रार्थना.”

डेरेक ओ ब्रायन ने लिखा, “यह उचित सवाल है कि ममता बनर्जी आरजी कर अस्पताल की घटना पर क्यों रैली निकाल रही हैं. क्योंकि…

– सीबीआई जो कि इस पूरे मामले को संभाल रही है उसे जांच पर रोजाना अपडेट देनी चाहिए.

– मुख्यमंत्री (ममता बनर्जी) ने कोलकाता पुलिस को जांच पूरी करने के लिए 17 अगस्त तक का वक़्त दिया था. यही समय सीमा सीबीआई पर भी लागू होनी चाहिए.

– कोलकाता पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ़्तार किया है. न्याय तभी होगा जब सीबीआई सभी शामिल लोगों को पकड़ेगी और मामले को फ़ास्ट-ट्रैक कोर्ट में भेजेगी.”

डेरेक ओब्रायन ने कहा, “सीबीआई के मामले को अपने हाथ में लेने से इसे चुपचाप दबा नहीं दिया जाना चाहिए. समय की सबसे बड़ी मांग है कि त्वरित न्याय हो और दोषियों को कड़ी से कड़ी सज़ा मिले. इस बर्बर कृत्य को करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख़्शा नहीं जाना चाहिए.”

टीएमसी नेता के मुताबिक़ अस्पताल पर हमला करने और तोड़फोड़ करने वालों पर भी मामला दर्ज किया जाना चाहिए. पुलिस ने 19 लोगों को गिरफ़्तार किया है.

RELATED ARTICLES

Most Popular